कंप्यूटर (computer)
◆ कंप्यूटर ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो इनपुट प्राप्त करने उसे प्रोसेस करने सूचना प्रदान करने के लिए निश्चित निर्देशों का पालन करती है।
●कंप्यूटर के प्रकार
1. सुपर कंप्यूटर कंप्यूटर का सबसे शक्तिशाली प्रकार है। यह मशीनें विशेष उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं।जिसका बहुत बड़े संगठन द्वारा इस्तेमाल किया जाता है सुपर कंप्यूटर को आमतौर पर भारी भरकम डाटा को संसाधित करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। उदाहरण के लिए उनका दुनिया भर के मौसम के मिजाज का विश्लेषण करने और उसकी भविष्यवाणी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईबीएम के ब्लू जींस और CDACs PARAM सुपरकंप्यूटर दुनिया में जो सबसे तेज कंप्यूटर है।
2.मेनफ्रेम कंप्यूटर के लिए विषेश रूप से वायर्ड , वातानुकूलित कमरों की आवश्यकता होती है हालांकि यह सुपर कंप्यूटर जितने शक्तिशाली नहीं होते फिर भी मेनफ्रम कंप्यूटर डाटा के अत्यंत तीव्र प्रसंस्करण और स्टोरेज के लिए सक्षम होते है। उदाहरण के लिए बीमा कंपनी लाखों पॉलिसी धारक लोगों के बारे में जानकारी संसाधित करने के लिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग करते हैं।
3. मिड रेंज कंप्यूटर को सर्वर के सभी रूप में भी संदर्भित किया जाता है ,यह कंप्यूटर है जिनकी प्रसंस्करण क्षमता एक मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में कम होती है फिर भी वे एक पर्सनल कंप्यूटर की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं यह मूल रूप से मध्यम आकार की कंपनियों या बड़ी कंपनियों के विभाग द्वारा अपनी संसाधन की जरूरत का समर्थन करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आज मिड रेंज कंप्यूटर अंतिम उपयोगकर्ताओं की विशिष्ट जरूरतों का समर्थन और सेवा करने के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जैसे एक डेटाबेस से डेटा पुनः प्राप्त करना या एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की सुविधाओं की आपूर्ति करना।
4. पर्सनल कंप्यूटर को पीसी के रूप में भी जाना जाता है यह सबसे कम शक्तिशाली होते हैं फिर भी उनका उपयोग सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और यह कंप्यूटर का सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रकार है पर्सनल कंप्यूटर के पांच प्रकार होते हैं डेस्कटॉप ,लैपटॉप ,टेबलेट ,स्मार्टफोन और बियरेबल।
* डेस्कटॉप कंप्यूटर इतने छोटे होते हैं कि उन्हें एक डेस्क पर या और उसकी बगल में फिट किया जाता है लेकिन इन्हें इधर उधर उठाकर ले जाना आसान नहीं होता क्योंकि इसके लिए वे काफी बड़े होते हैं।


* लैपटॉप कंप्यूटर को नोटबुक कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है यह वह अन्य और हल्के होते हैं और अधिकांश ब्रीफकेस में फिट हो सकते हैं यहां आसानी से फोल्ड हो सकता है और आप इससे आसानी से कहीं ले जा भी सकते हैं तथा इसके उपयोग में हमें ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है।
* टैबलेट्स को टेबलेट कंप्यूटर के रूप में जाना जाता है। यह छोटे हल्के और लैपटॉप की तुलना में आमतौर पर कम शक्तिशाली होते हैं। एक लैपटॉप की तरह, टेबलेट का एक फ्लैट स्क्रीन होता है, लेकिन आमतौर पर उनका एक मानक कीबोर्ड नहीं होता इसके बजाय टैबलेट्स आमतौर पर एक वर्चुअल कीबोर्ड का उपयोग करते हैं।जो स्क्रीन पर दिखाई देता है और स्पर्श के प्रति संवेदनशील होता है।





Comments
Post a Comment
Thanks for your comments