डेटा (Data) क्या है।

डेटा बिना प्रोसेस किए हुए तथ्य होते हैं जिसमें संख्याएं,तस्वीर और आवाजें शामिल होते हैं जैसा पहले बताया गया है, प्रोसेस किए हुए डेटा सूचना में बदल जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक रूप से इसका संग्रह फाइल में कर लेने पर डेटा का उपयोग सिस्टम यूनिट में इनपुट के रूप में किया जा सकता है।

★ फाइलें आमतौर पर चार प्रकार की होती है।
डॉक्यूमेंट फाइलें, वर्ड प्रोसेसर में तैयार होती है, जिसमें मेमो,टर्म पेपर और लेटर आदि सुरक्षित रहते हैं।

वर्कशीट फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट के द्वारा बनाई जाती है जिसका इस्तेमाल बजट जैसी चीजों का विश्लेषण करने के लिए और बिक्री का भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है।

Data image


डेटाबेस फाइलें,आमतौर पर उच्च रूप से संरक्षित और संगठित डेटा को संभाल कर रखने के लिए डेटाबेस मैनेजमेंट प्रोग्राम के द्वारा बनाई जाती है। उदाहरण के लिए एक कर्मचारी डेटाबेस फाइल में सभी मजदूरों के नाम सामाजिक सुरक्षा क्रमांक, नौकरी का अहोदा, और संबंधित जानकारी समावेशित हो सकता है।

प्रेजेंटेशन फ़ाइलें प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री को सेव करने के लिए प्रेजेंटेशन ग्राफिक्स प्रोग्राम के द्वारा बनाई जाती है। उदाहरण के लिए एक प्रेजेंटेशन फाइल में दर्शकों के लिए पर्चे,वक्ता के नोट्स और इलेक्ट्रॉनिक स्लाइड्स शामिल हो सकती है। 

Comments

Post a Comment

Thanks for your comments

Popular posts from this blog

RRB NTPC Current affairs 2019 ( केंद्रीय मंत्रिमंडल के बारे में)most important

Domen name क्या है

RRB NTPC Admit Card 2019 Updates: Check NTPC Exam Date, Railway NTPC Call Letter Expected in October